फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hole in two shopes for thefing

दो दुकानों में सेंध काटकर चोरी

Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
hole in two shopes for thefing
दो दुकानों में सेंध काटकर चोरी, दो में की कोशिश
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के लिए पहुंची फारेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम
आभूषण और जूत्ते-चप्पल की दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार(कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया स्थित पुलिस सहायता केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर स्थित आभूषण एवं जूता-चप्पल की दुकानों में सेंध काटकर चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया। जबकि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सराफा व्यवसायी अजय वर्मा ने बताया कि बांसी मार्ग स्थित उनकी आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरों ने 2400 रुपये नकद और करीब 25 हजार रुपये के चांदी के आभूषण चुरा लिया। उनके बगल में ही पप्पू गुप्ता की जूूता-चप्पल की दुकान में भी सेंध काटकर चोरों ने अंदर रखे पांच हजार रुपये नकद और लगभग दो हजार रुपये का सामान चुरा लिया। इसके अलावा मजाउद्दीन अंसारी के मोबाइल की दुकान और एक अन्य खाली पड़ी दुकान में भी चोरों ने सेंध काटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

सूचना पर शुक्रवार सुबह एसआई नागेंद्र सिंह पहुंचे। उनके बाद फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पहुंचकर जांच की। एक महीना पहले भी बाजार में स्थित आभूषण की एक दुकान में चोरी हुई थी। एसआई नागेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी
जटहां बाजार। खिरकिया बाजार में पुलिस सहायता केंद्र खुलने के बाद भी चोरी न रुकने से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। खिरकिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव, तेजप्रताप तिवारी, गिरिजाशंकर गुप्त, विजय कुशवाहा, कुर्बान अंसारी, सोनू गुप्त, रामप्रताप कुशवाहा, राजेश गुप्त सहित कई अन्य व्यसायियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इससे चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed