{"_id":"64e7a1aaf43d29dd0c0177e8","slug":"hockey-competition-on-29-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3559-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्टेडियम में होगी हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्टेडियम में होगी हॉकी प्रतियोगिता
Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खेल विभाग ने प्रधानाचार्यों से अपने विद्यालयों के खिलाड़ियों को भेजने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को 14 वर्ष के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता सुबह दस बजे से जिला स्टेडियम में होगी।
इसकी जानकारी क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी है। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय एवं खेल विभाग के निर्देश पर इसका आयोजन कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य हैं। विजेता खिलाड़ियाें को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।