{"_id":"0b4b79c45158c49b72f2077d0017ffbe","slug":"hiyuwa-celibrates-the-victory-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने विजय दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने विजय दिवस मनाया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। हियुवा ने रविवार (छह दिसंबर) को विजय दिवस के रूप में मनाया। नगर के गंगीराम मंदिर परिसर में सभा के जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने रोक दिया।
पुलिस के जवानों के समझाने पर हियुवा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए वापस लौट गए। सभा के दौरान हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी छह दिसंबर को विजय दिवस मनाती है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद ही संगठन का उद्देश्य पूरा होगा।
जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि सपा के शासनकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चलने के कारण सपा ऐसा रुख अपना रही है। सभा को राजन जायसवाल, पंकज तिवारी, फूलबदन कुशवाहा, प्रेमप्रकाश तिवारी आदि ने संबोधित किया।