फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hiyuva burnt pak pm efiggy

हियुवा ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया

Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
hiyuva burnt pak pm efiggy
प्रदश्ऱ्न - फोटो : santosh verma
पडरौना। जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की तरफ से किए गए कायराना हमले के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
विज्ञापन


हियुवा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर प्रदर्शन किया और उसके बाद तिलक चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के गोरखपुर मंडल प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि सेना के कैंप पर हमला कर पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंकवादियों को प्रश्रय दे रहा है। सरहद पर सुरक्षा करने वाले जवानों पर सोते समय हमला कर दिया, जिससे 17 जवान शहीद हो गए। यह घटना पाकिस्तान और आतंकियों की कायरता को प्रदर्शित करती है। हियुवा के जिला मंत्री मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों को पाकिस्तान हमेशा प्रश्रय देता रहा है। इस बार के आतंकी हमले में इस बात की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नगर संयोजक रवि सिंह, नगर प्रभारी पुनीत गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, नितिन साहा, भूपेंद्र यादव, राहुल कुशवाहा, शनि सिंह, पिंटू उपाध्याय, राजू गुप्ता, नकुल केसरी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंककर जताया विरोध
कप्तानगंज। जम्मू कश्मीर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में युवाओं ने सोमवार की शाम को कप्तानगंज कस्बे में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इन लोगों शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। इस दौरान हियुवा के जिला सह संयोजक शेषमणि गौड़, बैजनाथ गुप्त, संजय कुशवाहा, नवीन सिंह, दिलावर आजाद, गणेश साहनी, रमेश मोदनवाल, मनोज अग्रहरि समेत कई लोग मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने पाक  पीएम पुतला फूंका
कसया। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के विरोध में दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। 
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश दत्त राय की अगुवाई में जुटे अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए विरोध जताया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश दत्त ने कहा कि पाक को इस नापाक हरकत के लिए दंड दिया जाना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को इसका जवाब जरूर देना चाहिए। इस दौरान मनोज पांडेय, अंबरीष चौबे, विनोद श्रीवास्तव, संजय मिश्र, आनंद राय, बदरी नरायन दूबे, अरविंद दूबे, राकेश तिवारी, रमेश प्रसाद, राजेश ओझा, सुभाष उपाध्याय, गोपाल तिवारी, अरिवंद शर्मा, विवेक कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, हारुन राय, नित्यानंद शुक्ल, जयप्रकाश द्विवेदी, बलिराम सिंह, अरिवंद पाठक, मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
दुदही। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगल नौगांवा में जुलूस निकाला और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया और शहीदों के सम्मान में पाकिस्तान पर हमले की मांग की। नवीन ओझा की अगुवाई में निकले कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण किया। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विजय गौड़, मैनेजर निषाद, जयप्रकाश ओझा, अलगू, सुनील ओझा, शंकर कुशवाहा, रामप्रीत, उमेश गौड़, संजय गौड़,  फूलकुंवर निषाद, नागू निषाद, विंध्याचल, प्रमोद मोदी, उदयभान, अमरजीत, कुशवाहा, दीपक गौड़, खोभरी, ललन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
समउर बाजार। भाष्कर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सेना के कैंप पर हुए हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान शिवशंकर सिंह सूर्यवंशी, अजय सिंह, रमेशचंद्र यादव, राघव प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अशोक मिश्र, शम्भू सिंह, रविंद्र तिवारी, अंजनी सिंह, योगेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, अशोक तिवारी, रामअधार दूबे, रामप्रवेश सिंह, धनंजय मिश्र, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, लालबाबू कुशवाहा, पप्पू जायसवाल, कामख्या नारायन मिश्र, अशोक दूबे, धर्मेंद्र यादव, हारुन अंसारी, मृत्युंजय पांडेय आदि ने घटना की निंदा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed