फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hiyuva burnt pak pm effigy

हियुवा ने पाक पीएम का पुतला जलाया

Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
hiyuva burnt pak pm effigy
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कसया। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए हमले के विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं और रसोइया कल्याण मोर्चा की तरफ से रविवार को कसया कस्बे में विरोध मार्च निकाला गया। गांधी चौक पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया गया। 
विज्ञापन


हियुवा के गोरखपुर-बस्ती मंडल संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह की अगुवाई में बीआरसी परिसर से विरोध मार्च निकाला गया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया। गांधी चौक पर पहुंचे लोगों ने जोरदार नारेबाजी के बाद पाक पीएम का पुतला जलाया गया।  इस दौरान हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, ग्रामीण रसोइया कल्याण मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, अरविंद राय, गोलू गुप्ता, अर्जुन,मुकेश, संतोष, रमेश, तारा देवी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
कसया। आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की याद में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर से निकाला यह मार्च रामकोला तिराहे पर पहुंचा और शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नमो विचार मंच के सुनील दुबे, गोपाल शर्मा, नीतिश उपाध्याय, आनंद मोहन चतुर्वेदी, महेश यादव, नरेंद्र सिंह, आद्या पांडेय, मंटू मद्धेशिया, रत्नेश श्रीवास्तव, अनिल सोनी, कृष्ण मद्धेशिया, मनीष मिश्र, मिथिलेश,राजा यादव, सचिन, सहदेव सहित काफी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed