{"_id":"6465213fc48303425f090264","slug":"historysheet-opened-of-15-criminals-kushinagar-news-c-7-1-171020-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, कई पर 16 से अधिक मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, कई पर 16 से अधिक मुकदमे दर्ज
Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लल्लन कुशवाहा पर गुंडागर्दी, गोवध सहित 16 मुकदमे हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अपराधियों की नकेल कसने की कवायद जिले में लगातार जारी है। 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें चोरी, अवैध शराब, जहरीली शराब, गांजा तस्करी, आर्म्स एक्ट, हत्या, गौवध, लूट, दुष्कर्म के बाद हत्या सहित अन्य घटनाओं के आरोपी शामिल हैं। हिस्ट्रीशीट के माध्यम से अब इन शातिर अपराधियों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने विभिन्न अपराधों में शामिल 15 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलवाया। इसमें सर्वाधिक चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पडरौना सदर कोतवाली में खोली गई।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पडरौना कोतवाली में बसहिया बनवीरपुर निवासी मेराज अहमद पुत्र किसामुद्दीन, इसी गांव के कलीम पुत्र नैमुल, जंगल बनवीरपुर निवासी लल्लन कुशवाहा पुत्र स्व. टीका कुशवाहा, शिवसागर काॅलोनी छावनी निवासी देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ दीपू पुत्र अवधेश कुमार सिंह को हिस्ट्रीशीट खोल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसीक्रम में तुर्कपट्टी थाना में गड़हिया निवासी अलाउद्दीन उर्फ रायफल पुत्र नूरआलम, किसुनदास पट्टी निवासी अनीश सिंह, अहिरौली बाजार थाने में मुंडेरा बाबू निवासी संदीप सिंह, हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीआ वार्ड नंबर 17 निवासी विरेन्द्र सिंंह पुत्र शिवधर सिंह, विशुनपुरा थाना में नगर पंचायत दुदही वार्ड नंबर 12 अटल नगर निवासी राज अंसारी पुत्र याकूब अंसारी, तरयासुजान थाना में झड़वा निवासी पप्पू यादव पुत्र शंभु यादव, जवहीनरेंद्र निवासी अभिमान सिंह पुत्र राजनरायन सिंह, कसया थाना में भैसहा सदर निवासी गोलू उर्फ हंटर पुत्र हरिकेश गिरी, चौराघास थाना में बलियवा निवासी साहब हुसैन पुत्र इसरायल अंसारी, बनकटा बाजार निवासी सुनील जायसवाल पुत्र संपत जायसवाल, नेबुआ नौरंगिया थाना में पिपरा बाजार निवासी बकारूउल्लाह पुत्र नूरूल सहित अन्य अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
सदर कोतवाली में चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली
पडरौना सदर कोतवाली में चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है। इसमें बनवीरपुर निवासी लल्लन कुशवाहा पर तीन बार गुंडागर्दी का मुकदमा पंजीकृत है। आर्म्स एक्ट, गोवध पशु क्रूरता अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे हैं। इसी गांव निवासी कलीम पर गोहत्या, गोवध, यूपी गैंगस्टर की धारा में मुकदमे पंजीकृत हैं। छावनी निवासी अवधेश कुशवाहा के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी सहित छह मुकदमे पंजीकृत हैं। बसहिया निवासी किशामुद्दीन पर गो हत्या, गैंगस्टर एक्ट दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।