फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Historian stabbed himself in the leg, shot with pistol, three arrested

Kushinagar News: हिस्ट्रीशीटर ने खुद पैर में घोंपा था सूजा, पिस्टल से चलाई गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Historian stabbed himself in the leg, shot with pistol, three arrested
पडरौना। कभी मिलकर शराब की तस्करी करने वाले दोस्त अब एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। पुराने विवाद और रंजिश का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर खुद पर फर्जी जानलेवा हमला कराने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

उसने पैर में सूजा घोंप लिया और अवैध पिस्टल से जमीन पर गोली चलाकर विरोधियों पर हमला करने की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोहनी गांव का गोपाल दुबे कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ छह से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। बनकटा बाजार का सदानंद राय उसका दोस्त है। पुलिस का कहना है कि कुछ माह पूर्व पश्चिमी चंपारण जिले में शराब की खेप के साथ सदानंद राय पकड़ा गया तो उसने गोपाल दुबे का नाम बताया। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज हो गई। इससे गोपाल दुबे नाराज चल रहा था। उसने सदानंद राय को फंसाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम गोपाल दुबे अपने दोस्त कप्तानगंज सुभाष चौक निवासी सत्यम तिवारी, गजरा निवासी सत्यम यादव के साथ सदानंद राय से मिलने बनकटा बाजार के नहर के पास पहुंचा और किसी नुकीले उपकरण से अपने घुटने के ऊपर वार कर कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी कि सदानंद राय और उसके दो साथियों ने मिलकर गोली मारी है। मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
गोपाल दुबे के पिता की तहरीर पर सदानंद राय समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज हो गई। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गोली मारने की झूठी कहानी रचने वाले हिस्ट्रीशीटर गोपाल दुबे, सत्यम तिवारी, सूरज यादव को पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत गोपाल ने अपने पैर में सूजा घोंप लिया और अवैध पिस्टल से जमीन पर फायर किया।

घटना को विरोधियों की ओर से किए गए जानलेवा हमले का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed