फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hindu leader detained over warning of protest against UGC

Kushinagar News: यूजीसी के विरोध की चेतावनी पर हिंदूवादी नेता नजरबंद

Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Hindu leader detained over warning of protest against UGC
दवनहा मे हाउस अरेस्ट डा. रवि राय व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। लखनऊ में यूजीसी के विरोध की चेतावनी पर सेवरही पुलिस ने शनिवार की भोर में दवनहा निवासी विश्व बजरंग मंगल दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. रवि राय को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके पहले भी सोशल मीडिया पर आत्मदाह की चेतावनी देने पर पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया था। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उनके घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

यूजीसी कानून का विरोध करने वाले संगठनों ने लखनऊ में शनिवार को विरोध में प्रदर्शन का एलान किया है। इसके बाद सूबे की पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में वाराणसी व प्रयागराज में संगठन के प्रचार प्रसार से एक सप्ताह बाद लौटे डॉ. रवि राय को शनिवार की भोर में पुलिस ने एक माह में दूसरी बार हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसके पहले 27 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजीसी कानून के विरोध में तमकुही राज तहसील परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उनको हाउस अरेस्ट किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में प्रयागराज से लौटते समय उनके मोबाइल पर पुलिस अधिकारियों का फोन आना शुरू हो गया। उनके लोकेशन की मानीटरिंग होने लगी थी। तड़के पांच बजे जैसे ही वह घर पहुंचे, एसआई राजेश यादव की अगुवाई में टीम पहुंच गई और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया। खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। शनिवार देर शाम तक वह नजरबंद रहे। डाॅ. रवि राय का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का सबको अधिकार है। उन्होंने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक व अनुचित बताया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है और उनके बाहर जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed