हिमाचल लोकसेवा आयोग: 42 अभ्यर्थियों ने पास की एचएएस की मुख्य परीक्षा
लोकसेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि 26 सितंबर, 2021 को हुई प्रारंभिक परीक्षा को 348 अभ्यर्थियों ने पास किया था। 15 से 21 दिसंबर 2021 तक एचएएस की मुख्य परीक्षा हुई थी। 310 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 42 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की है। अब 18 पदों के लिए चयनित करने के लिए इन अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि 26 सितंबर, 2021 को हुई प्रारंभिक परीक्षा को 348 अभ्यर्थियों ने पास किया था। 15 से 21 दिसंबर 2021 तक एचएएस की मुख्य परीक्षा हुई थी। 310 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। 42 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा को पास किया है। इन अभ्यर्थियों का अब पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने राज्य कृषि उपज विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के छह पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 899 के तहत इन पदों को भरने के लिए वर्ष 2021 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद सितंबर 2021 में लिखित परीक्षा और 28 दिसंबर, 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 899000153 नितिन आजाद, 899000157 डिंपल राणा, 899000176 शैवी जरियाल, 899000550 अरुण कंवर, 899000642 सौरभ हिमराल और रोलनंबर 899000669 दिनेश कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।