फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Himachal Governor reached Khothi, consoled the family members

Kushinagar News: खोटही पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, परिजनों को बंधाया ढांढ़स

Tue, 09 Apr 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal Governor reached Khothi, consoled the family members
खोटही में राजकुमार के घर से निकलते हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला।
रामकोला। खोटही परसिया गांव के रहने वाले राजकुमार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के वाहन चालक हैं। कुछ दिन पहले उनके 18 वर्षीय बेटे शुभम की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर राजकुमार के घर सोमवार की शाम राज्यपाल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही टोला परसिया निवासी राजकुमार खटीक राज्यपाल के वाहन चालक हैं। राजकुमार के बेटे शुभम की तबीयत खराब होने के बाद 25 मार्च की शाम को परिजनों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान एक अप्रैल उसकी मौत हो गई थी। राज्यपाल के आगमन को लेकर रविवार से ही गांव में तैयारियां चल रही थीं। सुबह से ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय था। गांव में आने-जाने वालों पर नजर पुलिसकर्मी रख रहे थे। राज्यपाल ने परिजनों के साथ बैठकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। राजकुमार के घर राज्यपाल 15 मिनट रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed