फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High tension electric wire fell on the hut, old man got burnt

Kushinagar News: झोपड़ी पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, बुजुर्ग झुलसा

Fri, 12 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
High tension electric wire fell on the hut, old man got burnt
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव के जंगल टोला में बुधवार की रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर एक झोपड़ी पर गिर गया। इससे झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधे मवेशियों को बचाने गए एक बुजुर्ग भी हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां उनकी हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के निवासी 55 वर्षीय बलई चौहान की झोपड़ी के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया है। इस झोपड़ी में वह मवेशियों को बांधते हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे झोपड़ी के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधे मवेशियों को बलई बाहर निकाल रहे थे। इसी समय टूटकर लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने बिजली कर्मचारियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाया। तब तक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। परिजन बलई को मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर गांव के लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली का यह हाईटेंशन तार काफी पुराना होने से जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed