{"_id":"5da0c1dd8ebc3e014e280e89","slug":"high-power-committee-inspected-ap-bandh-kushinagar-news-gkp3249696139","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च स्तरीय कमेटी ने किया एपी बांध का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च स्तरीय कमेटी ने किया एपी बांध का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियंताओं ने लिया एपी बांध का जायजा
सभी संवेदनशील जगहों पर पहुंची गंडक की उच्च स्तरीय कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। गंडक उच्च स्तरीय स्थायी कमेटी के अभियंताओं ने बृहस्पतिवार की शाम एपी बांध के पिपराघाट से अहिरौलीदान के बीच सभी संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बांध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अभियंताओं ने आगामी मानसून सत्र के लिए कराये जाने वाले प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
सिंचाई विभाग का बाढ़ खंड अभी से पिपराघाट से लगायत अहिरौलीदान के बीच स्थित 17 किलोमीटर लंबे एपी बांध की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। पिछले दो सालों में इस बांध के लिए कोई परियोजना स्वीकृत नहीं होने के कारण इस बांध को काफी क्षति पहुंची है। बृहस्पतिवार की शाम गंडक विभाग की उच्च स्तरीय स्थायी समिति के डायरेक्टर अजय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर अजीत कटारिया, अधीक्षण अभियंता केके राय, अधिशासी अभियंता भरत राम, सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी ने पिपराघाट से लगायत अहिरौलीदान के बीच स्थित एपी बांध के उन सभी संवेदनशील जगहों का जायजा लिया, जिन्हें पिछले मानसून सत्र में गंडक नदी के कटान के चलते क्षति पहुंची है। अभियंताओं ने गंडक नदी के रुख को लेकर संबंधित गांवों के लोगो से भी जानकारी ली। बाद में अभियंताओं ने आगामी मानसून सत्र के लिए सभी प्रस्तावित कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया और प्रस्तावित परियोजनाओं को एपी बांध की सुरक्षा के लिए जरुरी बताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री जेके सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, संजय सिंह, अरविंद सिंह, वशिष्ठ सिंह, मंटू सिंह, बबलू प्रसाद, गौतम सिंह, जेई राकेश कुमार व चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।