फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High-performing students awarded

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
High-performing students awarded
फाजिलनगर। निजी विद्यालय में शनिवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित समर क्लास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक एवं धार्मिक मूल्यों का ज्ञान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह, मौलाना अख्तर रजा मरकजी, मुफ्ती अमजद रजा आदि ने संबोधित किया। मोहम्मद अकबर अली ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इसके बाद सूफिया खातून, रेहान शेख, हसनैन रजा आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना हशमत मजहरी, मौलाना आलमगीर, मौलाना क़ासिम, सभासद अब्बास शेख, सभासद रमेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed