{"_id":"64ada42bfae67c336d079514","slug":"hi-tech-library-has-increased-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1289-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाइटेक हुई लाइब्रेरी तो बढ़ा युवाओं का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाइटेक हुई लाइब्रेरी तो बढ़ा युवाओं का रुझान
Wed, 12 Jul 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर पालिका कार्यालय स्थित हाईटेक लाइब्रेरी में पढ़ाई करतीं छत्राएं।संवाद
- करीब दो सौ से अधिक लाइब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों में से 70 करते हैं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी
- सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक संचालित इस लाइब्रेरी में एक साथ 80 विद्यार्थियों के बैठने की है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पडरौना नगर पालिका की पुरानी लाइब्रेरी को तोड़कर नए सिरे से हाईटेक बनाए जाने के बाद युवाओं की रुचि बढ़ गई है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा फ्री-वाईफाई की व्यवस्था की गई है, जिससे युवा मोबाइल और लैपटॉप इंटरनेट से जोड़कर सदुपयोग कर ले रहे हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां पढ़ने वाले 70 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं, जो प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, जिसमें से कइयों को सफलता भी मिल चुकी है।
नगर पालिका कार्यालय के प्रथम दल बनी नई हाईटेक लाइब्रेरी में प्रतियोगिता से जुड़ी दो हजार से अधिक पुस्तकें हैं, जिसमें से करीब दो सौ किताबें आईएएस, सौ किताबें एसएससी, सौ किताबें नीट, सौ किताबें जेईई की हैं। इसके अलावा शहर के बड़े विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली किताबें भी रखी गई हैं। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक संचालित इस वातानुकूलित लाइब्रेरी में नगर पालिका की तरफ से एक साथ 80 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय के भीतर कोई भी छात्र-छात्राएं आराम से पढ़ाई कर सकता है। यही नहीं यहां फ्रि-वाईफाई की व्यवस्था है। जिसका उपयोग छात्र-छात्राएं अपने लैपटॉप या मोबाइल को जोड़कर कर सकता है। यहां पढ़ाई कर रहीं आराध्या गुप्ता ने बताया कि वे उदित नारायण इंटर कॉलेज की विज्ञान की छात्रा हैं। कई प्रकाशकों की किताब नहीं खरीद सकती। यहां एक विषय के कई लेखकों की किताबें है। जिससे पढ़ाई करने में सहुलियत होती है। रागीनी मल्ल ने कहा कि वे बैंकिंग की तैयारी रही हैं। लाइब्रेरी में उनकी तैयारी से जुड़ी सभी किताबें हैं, जिससे मदद से प्रतियोगिता की तैयारी में सहुलियत होती है। बीपीएससी की तैयारी कर रहे उमेश तिवारी और यूपीपी की तैयारी कर रहे अभिषेक जायसवाल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में किताबों के साथ पढ़ाई कर रहे अन्य विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलता है, जिससे तैयारी करने में सहुलियत होती है।
0000000
लाइब्रेरी में उपलब्ध है बड़े शहरों की तरह से सुविधा
नगर पालिका के लाइब्रेरी में बड़े शहरों की तरह सभी सुविधाएं मौजूद हैं। फ्रि इंटरनेट और अच्छे लेखकों की लिखी पुस्तकों के अलावा पढ़ाई का बेहतर माहौल है। यहां पढ़ाई करने पर तैयारी बेहतर ढंग से होती है।
विज्ञापन
- निर्जला मद्धेशिया।
0000000
शहर में लाइब्रेरी की सुविधा होने से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलता है। कई अभिभावक बेटियों को बड़े शहरों में भेजने से परहेज करते हैं। ऐसे छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। पढ़ाई करने के लिए यहां घर से बेहतर माहौल है। पढ़ाई करने के दौरान यदि कुछ समझ में न आए तो दोस्तों से चर्चा कर पूरी जानकारी जुटाने में सहुलित मिलती है।
- पूजा यादव।
00000000
बीते एक वर्ष से इस लाइब्रेरी का नियमित छात्र हूं। पढ़ाई करने के दौरान किसी भी तरह डिस्टबेंस नहीं होता है। यहां से तैयारी कर कई प्रतियोगिताएं दी है। एक परीक्षा में सफलता भी मिली है। आगे की तैयारी में लगा हूं।
- धनंजय गुप्ता।
000000
एसएससी की तैयारी कर रहा हूं। यहां तैयारी से जुड़ी सभी पुस्तकों के अलावा इन्टरनेट की सुविधा भी है, जिसका लैपटॉप या मोबाइल से जोड़कर उपयोग कर बेहतर ढंग से तैयारी किया जा रहा है। ऐसी लाइब्रेरी की स्थापना कर नगर पालिका ने नगर के विद्यार्थियों को अनमोल उपहार दिया है।
- पंकज मद्धेशिया।
00000000
नगर के प्रत्येक वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सके। इसके लिए नगर पालिका ने लाइब्रेरी की स्थापना की है। इसे और हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नियमित विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लाइब्रेरी को और बड़ा करने की योजना बनाई जा रही है। शीघ्र ही परिणाम भी देखने को मिलेगा।
- विनय जायसवाल, चेयरमैन।