फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   helped rojgarsewak family

Kushinagar News: रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी ने बंधाया ढांढस

Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
helped rojgarsewak family
बतरौली धुरखड़वा गांव के रोजगार सेवक की मौत पर उनके परिजनों से मिलकर सहायता करते रोजगार सेवक संघ
एक सप्ताह पहले रोजगार सेवक की हो गई थी मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव के निवासी रोजगार सेवक की मौत की जानकारी होने पर शुक्रवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। रोजगार सेवक की एक सप्ताह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी पुत्री की 12 जून को शादी है। संगठन के लोगों ने रोजगार सेवक के परिवारवालों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
दुदही क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा के रोजगार सेवक रामचंद्र प्रसाद की बीमारी से मौत हो गई थी। आठ जून को उनका ब्रह्मभोज है। 12 जून को उनकी बड़ी बेटी की शादी है। उनकी मौत की सूचना पर रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी तथा संगठन की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। उन्होंने अपील किया कि सभी ब्लॉकों के संगठन के लोग सामंजस्य बनाकर परिवार के लोगों की आर्थिक मदद करें।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद, दुदही ब्लॉक के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश यादव, दिनेश मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, कमलेश यादव, बद्री प्रसाद, डॉ. बसीर अहमद, सुनैना गुप्ता, विभा देवी, मुकेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed