फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   help to to needy in lockdown period

जरूरतमंदों की मदद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे सामाजिक संगठन

Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
help to to needy in lockdown period
रामकोला नगर पंचायत कर्मी की ओर से बनाए गए भोजन को पैक करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
जरूरतमंदों की मदद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे सामाजिक संगठन
विज्ञापन

पडरौना। लॉकडाउन के दौरान किसी को भोजन संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सामाजिक संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को भी कई जगह लोगों ने भोजन का पैकेट वितरित कराया। जरूरतमंदों की मदद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे सामाजिक संगठनों की लोग सराहना कर रहे हैं।
बुधवार को कोदई लाल सेवा संस्थान की तरफ से पडरौना नगर समेत आसपास के गांवों में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने समाज के सक्षम लोगों से आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के संरक्षक राजेश जायसवाल, अतुल जायसवाल, अंशुल जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अजय जायसवाल, सौम्या जायसवाल, वैष्णवी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र के रहसू, मिल्की, बसडीला आदि गांवों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम, रितेश दूबे, विकस वर्मा, सुमित मिश्र और नमन मिश्र ने गांव के गरीबों और जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के निर्देश पर पडरौना नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने इंदिरा नगर, शिवाला मंदिर आदि मुहल्लों के गरीबों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान गौरव रौनियार, गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से जिला महामंत्री सचिन चौरसिया ने नगर के विभिन्न मुहल्लों के गरीबों में भोजन का पैकेट वितरित किया। इस दौरान हियुवा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन चौरसिया, अमर जायसवाल, नितेश कुशवाहा, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह उदित नारायण पीजी कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष रामलखन यादव ने विभिन्न गांवों के गरीबों में भोजन का पैकेट वितरित किया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन रविता देवी ने भोजन बनवाकर कस्बा में चिन्हित किए गए गरीबों में वितरण कराया। चेयरमैन ने बताया कि कस्बे में कोई भूखा न रहे इसके लिए नगर पंचायत कर्मियों को वार्ड से गरीबों की जानकारी ली जा रही है। कस्बे के लोगों की सुविधा के लिए सब्जी, दूध, पानी और किराना के समान उपलब्ध कराने के लिए संबंधित लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बुधवार को रामपुर भाठ और हरपुर माफी आदि गांव के गरीबों में राशन वितरित किया गया। इस दौरान सूरज सिंह, चंद्रमा विंद, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता ने बहादुरपुर, जोलहा टोली, कोल्हुआड़ी में करीब चार सौ गरीब परिवारों में पंद्रह दिन के लिए सरसो तेल, मसाला, नमक आलू आदि सामग्री वितरित की। इस दौरान पंचायत मित्र विद्या गुप्ता, विजय यादव, बुलेट गुप्ता, प्रदीप कुमार, यशवंत, सुनील, कुंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed