फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   helath worker duty in panchyat chunav

स्वास्थ्यकर्मियों की चुनाव में लगा दी ड्यूटी

Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
helath worker duty in panchyat chunav
स्वास्थ्यकर्मियों की चुनाव में लगा दी ड्यूटी
विज्ञापन

- स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। पंचायत चुनाव के लिए सुकरौली ब्लॉक के डॉक्टरों समेत 98 कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अगर ये कर्मी ड्यूटी में गए तो फिर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।

सुकरौली ब्लॉक में एक पीएचसी, एक सीएचसी और 25 एएनएम सेंटर हैं। पीएचसी और सीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 98 कर्मियों की तैनाती है। पंचायत चुनाव में यहां तैनात डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पहले केंद्र प्रभारी की भी ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन बाद में विभाग ने उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए ड्यूटी से मुक्त कर दिया। कोरोना की जांच व इलाज करने वाली टीम से जुड़े कर्मियों की ड्यूटी भी लगी है। सुकरौली सीएचसी के प्रभारी डॉ. हेमन्त वर्मा ने कहा कि डॉक्टर समेत स्वास्थ्यकर्मियों की चुनाव ड्यूटी लिस्ट आ गई है। इससे वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया गया है। जैसा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। कोरोना मरीजों की जांच व इलाज के लिए बनी टीम के प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के सभी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed