फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   heavy rainfall in district

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की रोपाई में आई तेजी

Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in district
तुर्कपट्टी क्षेत्र के सड़क व दुकानो में घुसा बारिश की पानी। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की रोपाई में आई तेजी
विज्ञापन

- सड़क पर जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, बारिश से फसलों को लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार भोर से दिन भर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। वहीं, झमाझम बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से फसल को फायदा होगा। उधर, बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जून के महीने में भी 28 दिनों तक बारिश न होने के कारण जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे थे। जून मध्य तक मानसून आने की उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीद भी लोगों की धरी की धरी रह गई थी, लेकिन बुधवार को सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। दूसरी ओर किसानों को भी इस बारिश से काफी फायदा हुआ है। धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी खुश हैं। सूख रही गन्ना की फसल को भी इस बारिश से संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

किसान प्रहलाद, जनार्दन यादव, रामप्रताप, बहादुर, नंदलाल, केश्वर, विंध्याचल, पूर्णवासी आदि ने बताया कि बारिश न होने से धान एवं गन्ना की फसल सूख रही थी। बहुत से किसान तेज धूप की वजह से धान की रोपाई नहीं किए थे, जो रोपाई शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर लगा पानी, आवागमन में असुविधा
कप्तानगंज। बुधवार को हुई मानसून की पहली बारिश में ही कप्तानगंज कस्बे की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। कस्बे की सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसे लेकर कस्बे के कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया और मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गोलू मिश्रा, विनोद गोविंद राव, दिवाकर पांडेय, गौरी शंकर वर्मा, मिथिलेश मिश्रा, रामजी प्रजापति, संजय विश्वकर्मा, दिनेश यादव, सुलेमान, आफताब आलम, खुर्शीद आलम, राकेश पांडेय, मुलायम खरवार, माधव सिंह, योगेंद्र सिंह आदि थे। लोगों ने कहा कि एनएचएआई की तरफ से तीन वर्ष पूर्व सड़क और नाली का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया गया। इन लोगों ने सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप न कराए जाने का आरोप लगाया।

किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में बुधवार को सुबह से हो रही तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को सुबह से ही बारिश हुई तो किसान अपने खेतों में धान की रोपाई करने जुट गए। किसान हरेंद्र यादव, व्यास कुशवाहा, श्रीकांत मिश्र, राजेश यादव, मथुरा सिंह, चंद्रदीप साहनी, फैयाज अहमद आदि का कहना था कि बुधवार को हुई बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है, वहीं, धान व गन्ने के किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed