फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heavy rain and drizzle, no respite from the humid heat

Kushinagar News: झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी, उमस भरी गर्मी से निजात नहीं

Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and drizzle, no respite from the humid heat
वृहस्पतिवार को हुई बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाते बच्चे। संवाद
पडरौना। बुधवार की रात करीब दस बजे मौसम ने करवट बदली। आसमान में घने बादल के साथ शहर समेत जिले के कुछ स्थानों पर करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को जिले भर में मौसम ने करवट ली। सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक कड़ी धूप और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक बादल घिरे और कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन उमस बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार और बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। सुबह नौ बजे से ही पारा चढ़ने लगा और दोपहर एक बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस के कारण बाजार और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। दोपहर करीब एक बजे अचानक काले बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे जिले के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की बारिश हुई। पडरौना में करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

वहीं, रविंद्रनगर और कसया में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन नमी 80 प्रतिशत रहने से उमस कम नहीं हुई। लोगों को पसीना और बेचैनी बनी रही। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण अगले दो दिन जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 अगस्त के आसपास तेज बारिश की संभावना है। तापमान 30-33 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed