फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heavy downpour brings hardships; mismanagement leaves the situation submerged.

Kushinagar News: झमाझम बारिश से उभर आईं दुश्वारियां, बदइंतजामी ने डुबोया

Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Heavy downpour brings hardships; mismanagement leaves the situation submerged.
रामकोला रोड पर दुकानों में घुसे पानी को निकालने में जुटे दुकानदार। संवाद
पडरौना। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने प्रशासन व नगरपालिका के नाले-नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी है। नालों की समय से सफाई नहीं कराए जाने का खामियाजा शहरवासियों व कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश व नालों का गंदा पानी उफन कर लोगों के घरों, दुकानों व व्यावसायिक गोदामों तक पहुंच गया। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानों और गोदामों में लाखों रुपये के कीमती सामान पानी में डूबने से बर्बाद हो गए हैं। इससे कारोबारियों व शहरवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार की रात में शुरू हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहा। जलनिकासी के लिए बने नालों की सफाई नहीं होने से शहर में कई जगहों पर पानी भर गया। शहर के कॉलेज रोड पर संचालित दिल्ली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार व स्थानीय लोग इसकी वजह नालों की सफाई नहीं होना बता रहे हैं। इसके अलावा शहर के अंबेडकरनगर, नौका टोला, सुभाषचौक, राजपूत कॉलोनी, कठकुइयां मोड़, मुन्ना कॉलोनी, ओंकार वाटिका कॉलोनी, भूतनाथ कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी में सड़क से लेकर दुकानों व घरों में पानी घुस गया है। पानी भरने से घरों में रखे सामान के नुकसान होने के साथ गंदे पानी की दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है।
जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट से लेकर हर जगह पानी : जिला मुख्यालय रविंद्रनगर में कलक्ट्रेट से लेकर हर जगह पानी भर गया है। कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लोगों को पानी के रास्ते जाना पड़ा। हालांकि, जलनिकासी के लिए प्रशासन की ओर से सेफ्टी टैंक में पानी भरा जा रहा था लेकिन जलनिकासी का वैकल्पिक प्रबंध नाकाफी साबित हुआ।
रविवार की रात से रुक-रुक कर हुई बारिश से कलक्ट्रेट परिसर में पानी भर गया।
इसके अलावा बाहर चंद्रशेखर आजाद चौक, मेडिकल कॉलेज एमसीएच विंग, जिला पंचायत कार्यालय, आयकर कार्यालय के सामने सड़क पर पानी जलभराव से लोगों को पानी के रास्ते आने-जाने परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज जाने व आने वाले लोग गुजर रहे वाहनों से लिफ्ट लेकर आते-जाते दिखाई दिए।

कलक्ट्रेट के सामने पानी भरने से तालाब जैसे हालात बने रहे। घुटने भर पानी से होकर लोग आते-जाते रहे। वाहन भी पानी के बीच से ही गुजरते रहे। मेडिकल कॉलेज से लेकर जगह-जगह सड़क के किनारे यही हाल रहा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed