{"_id":"682638de8441c6b8a40f2ab4","slug":"heat-will-torment-for-three-more-days-relief-expected-after-19-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137484-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन और सताएगी गर्मी 19 के बाद राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन और सताएगी गर्मी 19 के बाद राहत के आसार
Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तेज धूप और गर्म हवा के साथ बृहस्पतिवार को तापमान में उछाल आया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 पर पहुंच गया। अभी तीन दिन और भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही गर्मी तेवर फिर तेज थे।
सुबह 10 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान यही नहीं रुका, दोपहर के समय बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। कामकाज का दिन होने की वजह से भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बीच भी सड़कों पर अधिकांश समय भीड़ दिखी। बाजारों में जरूर दोपहर के समय ग्राहक नदारद नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक गर्मी में किसी तरह की कमी नहीं आएगी, बल्कि वृद्धि ही होगी। तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 19 मई के बाद बादल और बूंदाबांदी की उम्मीद है। दो-तीन दिन लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।