{"_id":"6345b56e4ba0f301486e240e","slug":"health-worker-protest-in-chc-kushinagar-news-gkp453686137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कप्तानगंज सीएचसी गेट पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- मेडिकल स्टोर संचालक पर मारपीट का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। स्थानीय सीएचसी परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने दो घंटे ओपीडी ठप करके प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे सीएचसी कर्मचारी अचानक अस्पताल के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का आरोप था कि अस्पताल के ट्रेनी फार्मासिस्ट ध्रुव नारायण कुशवाहा दवा वितरण कर रहे थे। इसी दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक दो लोगों के साथ आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह से उनका बीचबचाव किया गया।
प्रदर्शन की सूचना पर कप्तानगंज एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से तहरीर लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह, गोपाल मद्धेशिया, डॉ. अब्दुल्ला सऊद, डॉ. उमेश यादव, फार्मासिस्ट आत्मा सिंह, ट्रेनी फार्मासिस्ट मंटू सिंह, राजन, विकास, संदीप, जय हिंद, इसरार आदि मौजूद रहे।