फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health fair: Patients arrived with fever, cough, and knee pain.

आरोग्य मेला : बुखार, खांसी के साथ घुटने में दर्द के पहुंचे मरीज

Mon, 15 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Health fair: Patients arrived with fever, cough, and knee pain.
करमैनी में मरीजों का इलाज करते डॉ. संजय कुमार। संवाद 
पडरौना। जिले के सभी पीएचसी परिसर में रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी, बुखार और घुटने के दर्द के अलावा खुजली के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें दवा के साथ इन बीमारियों से बचाव के उपाए बताए। डॉक्टरों ने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्याना देना चाहिए।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार बाजार स्थित न्यू पीएचसी में आयोजित सीएम जन आरोग्य मेला में 45 मरीज पहुंचे। इसमें त्वचा रोग के सबसे अधिक 12 मरीज आए थे। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि ठंड के मौसम मे नमी होने से त्वचा सूख जाती हैं, जिससे खुजली हो जाती है। उन्होंने बताया कि लालाछपरा के हरिहर मौर्य, हरेंद्र मौर्य, दीउलिहा के मनोहर सिंह, गडुलहा के सुरेंद्र गुप्ता को मधुमेह की शिकायत थी। भटवलिया के रिंकी वर्मा, मोहन यादव, प्रवीण कुमार को खुजली की शिकायत थी। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 10 मरीज, चर्म रोगके 12 मरीज, टायफाइड के पांच मरीजों की जांच, ब्लड की 22 मरीजों की जांच, बुखार के छह मरीज, क्षयरोग के पांच और एचआईवी के एक मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

बोदरवार संवाद के अनुसार बोदरवार पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन अयोग्य मेला में खांसी और बुखार के सर्वाधिक मरजी पहुंचे। चिकित्साप्रभारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि पडौली निवासी अनिता देवी, गगराई निवासी मुरारी, तुर्कडीहा निवासी रामप्रसाद, बोदरवार निवासी अमरेश गुप्ता, अमडीहा निवासी शिवमुनि, सुकरौली निवासी पवन तिवारी, असना निवासी धीरेंद्र पाल सिंह, बोदरवार निवासी प्रणव मद्धेशिया को खासी और बुखार की समस्या थे। उन्हें दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में घुटने में दर्द, खांसी, बुखार और पेटदर्द के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में घुटनों के दर्द, सर्दी, खासी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक थी। मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कते देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि ठंडी बढ़ने के वजह से ज्यादातर घुटनों में दर्द, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस मौसम में श्वांस, हृदय व रक्तताप के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन में तारा देवी, धनेश्वरी देवी आदि को घुटनों में दर्द सी समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed