फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health fair: Most patients came for blood pressure and viral infections.

आरोग्य मेला : ब्लड प्रेशर और वायरल के पहुंचे सर्वाधिक मरीज

Mon, 29 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health fair: Most patients came for blood pressure and viral infections.
 मरीजों का इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक।संवाद
पडरौना। जिले के सभी पीएचसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। ब्लॅड प्रेशर और वायरल बीमारी के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को का उपचार कर उन्हें जरूरत के अनुसार निशुल्क दवा दी और ठंड से बचने की सलाह दी। सीएमओ ने करनमैनी स्थित पीएचसी में लगे आरोग्य मेला का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में सीएमओ ने रविवार की दोपहर निरीक्षण कर अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल, आवासीय भवन आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द बजट की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, अशोक कुशवाहा, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के करमैनी नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में नेत्र व चर्म रोग, पेटदर्द व खांसी सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया। तीन बजे तक 37मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बढ रही है। ज्यादातर मरीज पेट दर्द, सर्दी जुखाम व खांसी से पीड़ित मिले।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें मधुमेह के सबसे अधिक आठ मरीज आए थे। प्रभारी चिकित्साप्रभारी डाॅ संतोष कुमार नायक ने बताया कि ठंड बढने से शीतकाल में मधुमेह और ब्लडप्रेशर के मरीजों को अपने खानपान तथा आहार का ख्याल रखना चाहिए।इस मौसम में फीजिकल वर्क न होने से पसीना नहीं निकलता है जिससे मधुमेह व ब्लडप्रेशर बढ जाता है।

उन्होंने बताया कि तीहरवा के रामबृक्ष राजभर, बढ़ई टोला के लगन प्रसाद, रग्घू छपरा के मैनुद्दीन, लालाछपरा के हरिहर मौर्य को मधुमेह की शिकायत थी। वहीं सपहा के ईशू, भटवलिया के रिंकू व मनोज, डम्मर छपरा के राजू कुशवाहा, सतीश प्रसाद को खुजली की शिकायत थी। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के आठ मरीज, चर्म रोगके 10 मरीज, टायफाइड के पांच मरीजों की जांच, ब्लॅड की 15 मरीजों की जांच, बुखार के छह की और क्षयरोग के पांच मरीजों की और एचआईवी एक मरीज की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed