{"_id":"6aecd734cf073629900bde7b","slug":"health-department-on-alert-five-beds-reserved-in-the-burn-ward-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171779-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बर्न वार्ड में पांच बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बर्न वार्ड में पांच बेड आरक्षित
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर पटाखों से होने वाले खतरे को लेकर इमरजेंसी वार्ड में तैयार किए गए बेड
पडरौना। दिवाली पर पटाखों से झुलसने और आंखों में चोट लगने की घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए पांच अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। सर्जन सहित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ ने बताया कि दिवाली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दवाओं और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। बर्न वार्ड में जलने वाले मरीजों के उपचार के लिए क्रीम, दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक और टेटनस इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. सुजीत माथुर ने बताया कि पटाखे से जलने पर प्रभावित हिस्से पर टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए। आंख में चोट लगने पर बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही उपचार कराएं। सांस और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि अस्थमा और सांस के मरीज पटाखों के धुएं से बचें और अपनी जरूरी दवाएं नियमित लेते रहें।