फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health department on alert after chicken pox-like symptoms found in Sonbarsa

Kushinagar News: सोनबरसा में चिकन पॉक्स जैसे लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 20 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert after chicken pox-like symptoms found in Sonbarsa
मथौली। मोतीचक क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक बच्चे में चिकन पॉक्स जैसे लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्सा अधीक्षक मोतीचक डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी आठ वर्षीय पीयूष प्रसाद में चिकन पॉक्स जैसे लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने बच्चे की जांच के बाद परिजनों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के लोगों को भी संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी बच्चे या व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजसुमन मौर्या, हेल्थ सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह, स्वास्थ्यकर्मी बबलू समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed