फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   health camp

शुगर है तो परहेज करना बहुत जरूरी : डॉ. प्रियंका

Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
health camp
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कसया के प्लस हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान जाँच करती
फोटो है।
विज्ञापन


जीवन आरोग्य वेलफेयर सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। नगर के सपहा रोड स्थित प्लस हॉस्पिटल परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सोमवार को मधुमेह रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 96 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा और उपचार किया गया।
डॉ. प्रियंका यादव ने मधुमेह रोगियों को बचाव एवं समय से दवा लेने का परामर्श देते हुए कहा कि शुगर है, तो परहेज करना बहुत जरूरी है। मधुमेह से पीड़ित मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुबह उठकर टहलना और नियमित योग कर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। इस बीमारी में क्या खाने चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखना होगा। फास्ट फूड का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. आरएस यादव ने कहा कि शुगर होने पर लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दवाओं का नियमित सेवन चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए। सावधानी बरत कर इसको नियंत्रित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मुंह खुश्क रहता हो, अधिक प्यास लगती हो, अधिक भूख लगती हो, कमजोरी महसूस होती हो, वजन कम होना, थकावट महसूस होना, घाव का जल्दी न भरना, नेत्र की ज्योति बिना किसी कारण के कम होना आदि मधुमेह के लक्षण हो सकते हैं।
इनका समय पर जांच और इलाज कराना चाहिए। शुगर होने पर अंधेपन का बढ़ना। नसों की कमजोरी, पैरों में घाव होना मोटी नालियों की बीमारी, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी खराब होना आदि की आशंका रहती है।

इस दौरान डॉ. संतोष यादव, सुरेश यादव, पियूष राय, विकास, राघवेंद्र, गोलू, शमसाद, निकी, प्रीति, महिमा, गुड़िया, अर्चना, अनीशा, नीतू, सलातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed