फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   head constable dead during prv duty

पीआरवी ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से दीवान की मौत

Tue, 01 Sep 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
head constable dead during prv duty
पीआरवी ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से दीवान की मौत
विज्ञापन

तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाने में तैनात दीवान की सोमवार की देर रात पीआरवी ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मऊ जिले के थाना मधुबन क्षेत्र के सतहरा निवासी चंद्रमा प्रसाद ढाई वर्ष से तुर्कपट्टी थाने में बतौर दीवान तैनात थे। सोमवार की रात वह डायल 112 के वाहन पर अन्य साथियों के साथ रात करीब दस बजे निकले थे। रात बारह बजे के आसपास उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई तो साथी सिपाही उन्हें लेकर थाने आ गए। उन्हें तुर्कपट्टी के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसी समय एसओ समेत अन्य पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि बेहद दु:खद घटना है। विभाग ने एक बेहद मृदुभाषी और कार्य के प्रति अनुशासित साथी को खो दिया है।
विज्ञापन

उनके निधन पर भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, अनिल निर्मल, सुरेंद्र राय, प्रदीप शंकर पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण शाही, मुन्ना मिश्रा आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed