फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   He was performing stunts while looking at the girl students, when he was stopped, he chased the principal with a knife.

Kushinagar News: छात्राओं को देखकर कर रहा था स्टंटबाजी, मना करने पर चाकू लेकर प्रधान को दौड़ाया

Thu, 12 Feb 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
He was performing stunts while looking at the girl students, when he was stopped, he chased the principal with a knife.
करमैनी चौराहे पर स्टंटबाजी कर रहे युवक को देखने के लिए जुटी भीड़ ।स्रोत-सोशल मीडिया
उजरनाथ। करमैनी चौराहे पर बुधवार सुबह स्कूल जा रही छात्राओं को देखकर एक मनबढ़ बाइक से स्टंटबाजी करने लगा। वहां मौजूद प्रधान और अन्य लोगों ने मना किया तो उसने चाकू निकालकर सबको दौड़ा लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुछ साहसी युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए मनबढ़ को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित करमैनी चौराहे पर बुधवार सुबह करीब दस बजे बच्चे स्कूल जा रहे थे। उसी समय एक मनबढ़ बाइक लेकर पहुंचा और छात्राओं को देखकर स्टंटबाजी करने लगा। तेजगति से बाइक से चक्कर लगाता और छात्राओं के करीब से निकालता। यह देख वहां मौजूद करमैनी गांव के प्रधान जुल्फिकार और अन्य लोगों ने उसे मना किया तो वह नाराज हो गया। उसने बाइक खड़ी कर दी और चाकू निकालकर सबको दौड़ा लिया। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। कुछ साहसी युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए मनबढ़ को दबोच लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनबढ़ को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक पड़ोसी गांव चंद्रौटा थाना तुर्कपट्टी का निवासी बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह विद्यालय के समय वह अक्सर बाइक से स्टंटबाजी करता है। विरोध करने पर लोगों से उलझ जाता है। इसके पहले भी इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी थी। इसकी स्टंटबाजी के कारण सड़क पर गुजरने वाले लोग खासकर छात्राएं सहमी रहती हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्टंटबाजी कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंटबाजी वाली खबर में जोड़

केस 1
खड्डा थाना के पनियहवा पुल पर थार से स्टंटबाजी कर रील बनाने का वीडियो 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस इस मामले में थार का 23,500 रुपये का ई-चालान किया है। कुशीनगर जिले में स्टंटबाजों पर हो रही कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले को जोड़ने वाले पनियहवा पुल पर थार जीप की छत पर पांच और थार के अंदर दो युवक बैठे हैं।
केस 2

पुलिस हिरासत में 11 स्टंटबाज युवक

कुशीनगर के कसया क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 29 मई को कार्रवाई की। पुलिस ने 11 स्टंटबाज युवकों को हिरासत में लिया। इनमें से छह का शांतिभंग में चालान किया गया। बाकी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक को सीज किया। साथ ही 31 अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। अंधे मोड़ और हरियाली के बीच सड़क पर रील बनाने वाले 10 इन्फ्लूएंसर को एचडी कैमरे के साथ हिरासत में लिया गया।
केस नंबर 3
29 अक्टूबर बुधवार को पर्यटन थाना क्षेत्र के कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर बाइक की साइलेंसर खोलकर तेज आवाज के साथ स्टंटबाजी करना दो नाबालिगों को भारी पड़ गया। वाहन चेकिंग कर रही पर्यटन पुलिस ने बाइक समेत चालक और बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी। 207 एमवी एक्ट में 8500 रुपये का चालान कर बाइक सीज कर दी गई।
केस नंबर 4
बीते 23 जुलाई को कसया पुलिस ने भगवान बुद्ध मंदिर मार्ग पर एक बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रॉयल एनफील्ड 350 क्लासिक बुलेट को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया साथ ही पकड़े गए स्टैंड बड़ों का शांतिभंग में चालान किया था।


वर्जन
स्टंटबाजों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी को भी निर्देश दिए गए हैं। वाहन का चालान के साथ-साथ स्टंटबाजी करने वाले पर शांतिभंग की कार्रवाई भी होती है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed