फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hatyaropi sent to jail

हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
hatyaropi sent to jail
हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के युवक पर दर्ज हुआ था हत्या व दलित उत्पीड़न का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 11 दिसंबर की रात में घर में सो रही 18 वर्षीय युवती की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या व दलित उत्पीड़न से संबंधित इस मुकदमे की सीओ खड्डा विवेचना कर रहे हैं। हत्या के पर्दाफाश के लिए पुलिस ने आरोपी युवक व मृत युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है।

खड्डा सीओ शिव स्वरूप व रामकोला एसओ केपी सिंह ने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की 18 वर्षीया पुत्री बीते 11 दिसंबर की रात में अपने घर में सोई थी। पिता समेत परिवार के अन्य लोग गांव में बरात देखने गए थे। पिता ने आरोप लगाया था कि पुत्री को अकेला जानकर बिगू कुशवाहा घर में घुस गया और पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिगू के खिलाफ हत्या व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। मामले की छानबीन के लिए मृतका व उसके परिवार के अन्य लोगों का मोबाइल नंबर और आरोपी बिगू कुशवाहा के मोबाइल नंबर की जांच की गई थी। पुलिस ने बिगू से पूछताछ की तो पहले टाल-मटोल करता रहा लेकिन पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर मंगलवार को बिगू कुशवाहा को गिरफ्तार कर पहले से दर्ज मुकदमे में जेल भेज दिया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि युवती और बिगू कुशवाहा के बीच पहले से प्रेम संबंध था। मोबाइल पर दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही है। युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिससे नाराज बिगू ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेजकर मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच-पड़ताल करने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed