फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Harvesting delayed due to rain, wheat procurement at procurement centres slow

Kushinagar News: बारिश से कटाई में देरी, क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त

Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Harvesting delayed due to rain, wheat procurement at procurement centres slow
रहसू बाजार । क्षेत्र के फाजिलनगर अमवा पीसीएफ राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर पीसीएफ राजकीय गेहूं वर्ष 2025 में साढ़े चार हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। 17 मार्च से खरीद शुरू है, लेकिन अभी तक 700 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। बारिश की वजह से गेहूं की कटाई में देरी हो रही है, जिसके चलते इक्का-दुक्का किसान ही गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। बड़हरा निवासी किसान रामआसरे यादव ने बताया राजकीय क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने में आसानी से बेचा जा रहा है। बारिश की वजह से गेहूं की कटाई अभी पूरी नहीं होने के वजह से गेहूं कम आ रहा है। एसमाई भरत चौहान ने बताया की साढ़े चार हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है अभी तक 700 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों से लगातार गेहूं के लिए संपर्क किया जा रहा है। बारिश हो जाने की वजह से अभी बहुत से किसानों के गेहूं की कटाई नहीं हो पाई है, जिससे गेहूं कम आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed