{"_id":"6a7395b61d7b2a62ea099161","slug":"har-ghar-tiranga-campaign-begins-today-various-events-to-be-held-until-august-15-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165166-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा: DM महेंद्र तंवर का आह्वान, हर घर फहराया जाए तिरंगा- बनाएं जनभागीदारी का महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा: DM महेंद्र तंवर का आह्वान, हर घर फहराया जाए तिरंगा- बनाएं जनभागीदारी का महापर्व
Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
सार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अभियान छह अगस्त से 15 अगस्त तक चरणबद्ध ढंग से आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 को जनभागीदारी का महापर्व बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित न रहे, बल्कि राष्ट्रभक्ति, जनसहभागिता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का जनआंदोलन बने।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि अभियान छह अगस्त से 15 अगस्त तक चरणबद्ध ढंग से आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा सैनिकों और पुलिसकर्मियों के लिए आभार पत्र लेखन, शहीद स्मारकों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में जिले भर में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों के साथ प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया जाए।