फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Happiness turned into mourning, three bodies were raised together

Kushinagar News: मातम में बदलीं खुशियां एकसाथ उठीं तीन अर्थियां

Thu, 11 Jun 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Happiness turned into mourning, three bodies were raised together
जोकवा बाजार। जिस घर में बेटे के मुंडन और जनेऊ संस्कार की मंगल गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां बुधवार को सिर्फ चीख-पुकार और मातम से सन्नाटा पसरा हुआ था। बाबा धाम से लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में गड़हियां वार्ड नंबर-12 निवासी उपेंद्र सिंह का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बुधवार को जब एक ही दरवाजे से मां, बेटे और दो वर्षीय मासूम की अर्थी एक साथ निकली, तो पूरा गांव के लोग रो पड़े। गड़हियां गांव में बुधवार का सूरज खुशियां नहीं, बल्कि जिंदगी के लिए गहरा गम लेकर आया। हादसे में जान गंवाने वाले उपेंद्र सिंह (40), उनकी मां फूलमती देवी (65) और महज दो वर्ष की मासूम इशिता के शव जैसे ही गांव पहुंचे, परिजनों के चित्कार हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

मृतक उपेंद्र सिंह तीन भाइयों में मझले थे। इनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह गांव में ही खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई विदेश में नौकरी करता है। उपेंद्र पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बेटे का मुंडन कराने बाबाधाम गए थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। किसी ने पता नहीं था कि बाबा के दर पर मत्था टेकने जा रहा यह परिवार अब वापस हंसता-खेलता नहीं लौटेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जब एक ही घर से तीन अर्थियां उठे, तो लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खासकर दो साल की मासूम इशिता की छोटी सी अर्थी को देखकर मौजूद हर शख्स के दिल को झकझोर रहा था। गांव की गलियों में सिर्फ सन्नाटा, बेबसी के आंसू और मातम पसरा रहा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed