{"_id":"6ad3dd52cbe414c546062215","slug":"haphazardly-parked-or-moving-vehicles-amidst-festival-crowds-are-adding-to-the-trouble-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170397-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहार की भीड़ में बेतरतीब वाहन बढ़ा रहे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहार की भीड़ में बेतरतीब वाहन बढ़ा रहे मुसीबत
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर लगा जाम।संवाद
पडरौना। त्योहार का उत्साह बाजारों में उमड़ रही भीड़ के रूप में नजर आ रहा है, लेकिन शहर की सड़कों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सड़क की पटरियों पर लगे ठेले, दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहन और खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। कोतवाली रोड, रवींद्रनगर रोड, सुभाष चौक और कठकुइंया मार्ग पर सुबह से शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। यातायात पुलिस की सक्रियता के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
शारदीय नवरात्र में शहर के प्रमुख मार्गों के साथ गली-मोहल्लों में भी दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। त्योहार के कारण बाजारों में खरीदारी तेज होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, सड़क किनारे खड़े वाहन और फुटपाथ पर लगे ठेले आवागमन में बाधा बन रहे हैं। सड़क की जगह कम होने से आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। थोड़ी देर रास्ता बाधित होने पर वाहनों की कतार लग जाती है और जाम का दायरा बढ़ जाता है।
सुभाष चौक पर कोतवाली रोड, रामकोला रोड और जिला मुख्यालय मार्ग मिलने के कारण वाहनों का दबाव अधिक रहता है। पास में रोडवेज बस स्टेशन, गन्ना समिति और पंजाब नेशनल बैंक होने से भी यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। कोतवाली रोड और रवींद्रनगर रोड पर दुकानों के सामने खड़े वाहन परेशानी बढ़ा रहे हैं। कठकुइंया मार्ग पर भी लोगों को रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ रहा है। जाम के कारण बाजार पहुंचने और जरूरी काम निपटाने में लोगों का समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
दृश्य एक : तिलक चौक पर पिकअप और ई-रिक्शा से लगा जाम
तिलक चौक स्थित मंदिर के पास मां दुर्गा का पंडाल सजा है। चौराहे के दोनों ओर फल विक्रेताओं के ठेले सड़क की पटरियों पर लगे हैं। इससे दिन में बार-बार जाम लग रहा है। शनिवार दोपहर 12:45 बजे एक पिकअप चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान सामने से ई-रिक्शा आ गया। जल्दी निकलने के प्रयास में एक बाइक सवार भी बीच में घुस गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों को जाम से निकलने में करीब 10 मिनट लग गए।
-- -- -- --
दृश्य दो : सुभाष चौक पर बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ी व्यवस्था
सुभाष चौक पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे विद्यालयों की छुट्टी के बाद स्कूल वाहन पहुंचने लगे। दूसरी ओर, पंजाब नेशनल बैंक और आसपास की दुकानों पर आए ग्राहकों ने सड़क की पटरी से सफेद पट्टी तक बाइक खड़ी कर दी थीं। इससे वाहनों के निकलने की जगह कम हो गई और जाम लग गया। यातायात पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों ने वाहनों को व्यवस्थित कराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को 10 से 15 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
लोग बोले-
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने और प्रमुख बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से रोज जाम लगता है। त्योहार में समस्या और बढ़ जाती है। जटहां रोड से सुभाष चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया।
-आदित्य कुमार राय, राहगीर।
-- -- -- --
जाम से राहत दिलाने के लिए प्रमुख चौराहों के साथ बाजारों के प्रवेश मार्गों पर भी ध्यान देना चाहिए। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए और जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जाना चाहिए।
-महेश रौनियार, राहगीर।
कोट
शहर में जाम की समस्या कम करने के लिए धर्मशाला रोड और मेन बाजार रोड को पहले ही वन-वे किया गया है। त्योहार के कारण बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खरीदारी के लिए आते समय अपने वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े न करें। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन मिलने पर चालान किया जाएगा।
-राकेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी