फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hankar's President of the Pharmacist Foundation

शंकर बने फार्मासिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष

Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
hankar's President of the Pharmacist Foundation
नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। फार्मासिस्ट फाउंडेशन की जिला इकाई की बैठक सोमवार को जनपद मुख्यालय पर हुई। इस बैठक में संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। शंकर प्रसाद प्रजापति इस संगठन के जिलाध्यक्ष और उमर अंसारी संरक्षक बनाए गए।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी से जुड़े ज्ञानप्रकाश पांडेय की देख रेख में बैठक जनपद मुख्यालय पर शुरू हुई। इस बैठक में शामिल फार्मासिस्टों की सहमति पर जनपद इकाई के गठन का निर्णय लिया गया, क्योंकि बीते दो दिसंबर को कार्यकारिणी अचानक भंग कर दी गई थी। इसके पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे ज्ञान प्रकाश पांडेय को पदोन्नति देकर कोर कमेटी में शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन

संगठन के सभी सदस्यों की मौजूदगी में उमर अंसारी को संरक्षक, शंकर प्रसाद प्रजापति को जिलाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप शर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश पांडेय को सचिव, रामप्रताप कुशवाहा को महामंत्री, अमजद अली को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद आमिर को मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र प्रताप कुशवाहा को वरिष्ठ परामर्शदाता और परवेज आलम को कनिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया। इस दौरान कई अन्य फार्मासिस्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed