फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hangama over not given meal to prasuta

प्रसूता को भोजन न देने पर सीएचसी में हंगामा

Wed, 23 Oct 2019 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
hangama over not given meal to prasuta
प्रसूता को भोजन न देने पर सीएचसी में हंगामा
विज्ञापन

डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन
डीएम के गोद लिए ठाड़ीभार के मुसहर बस्ती की है प्रसूता
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। दुदही सीएचसी में भर्ती डीएम के गोद लिए गांव ठाड़ीभार की प्रसूता को 24 घंटे बाद भी भोजन नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। डीएम को फोन पर सूचना दी। जांच कराकर कार्रवाई के डीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

दुदही क्षेत्र के ठाड़ीभार में मुसहर परिवार की आबादी अधिक है। उनके उत्थान के लिए डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने गांव को गोद लिया है। मंगलवार को मीरा देवी पत्नी पवन मुसहर को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव की आशा अनीसा फातमा उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराई। वहां उसका प्रसव हुआ। आरोप है कि रात में परिजनों ने प्रसूता के लिए भोजन मांगा तो उन्हें भगा दिया गया। फिर सुबह भी भोजन नहीं दिया गया, जबकि सीएचसी में प्रसूताओं के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत भोजन देने की व्यवस्था है। परिजनों और आशा कार्यकर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। फिर परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम से मोबाइल पर की। डीएम ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और प्रसूता को घर लेकर गए। आशा कार्यकर्ता गीता सिंह, रीता पटेल आदि का कहना है कि प्रसूताओं के भोजन एवं नाश्ता के लिए टेंडर किया गया है, लेकिन ठेकेदार का पता नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed