फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   half work public toilet in 8 village

आठ गांवों में अब तक अधूरे हैं सामुदायिक शौचालय

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
half work public toilet in 8 village
आठ गांवों में अब तक अधूरे हैं सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

- अभी तक 73 ग्राम पंचायतों में हुआ है निर्माण
- पिछले वित्तीय वर्ष में ही कराया जाना था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय अभी भी शत-प्रतिशत नहीं बन पाए हैं। इस ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं, लेकिन 73 का ही निर्माण पूरा हो सका है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में ही इन्हें पूर्ण कर हस्तांतरित कर देना था।
विशुनपुरा ब्लॉक में कुल 81 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से सभी गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इन सामुुदायिक शौचालयों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में ही पूर्ण करना था, लेकिन अभी तक 73 ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालय बन पाए हैं। शेष आठ ग्राम पंचायतों में शौचालय अधूरे पड़े हैं। इन अधूरे शौचालयों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन की तरफ से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इनका जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इन गांवों में अधूरे शौचालय का निर्माण पूरा नहीं होने से बहुत से लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के मठिया प्रसिद्ध तिवारी, माधोपुर गौजही, सेखुई छपरा, लीलाधर छपरा, पिपरा, जटहां बाजार, किन्नरपट्टी और पुर्नहां बुजुर्ग समेत आठ ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। पिपरा बाजार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य नींव स्तर तक हुआ था, लेकिन भूमि को लेकर विरोध हुआ। इसके बाद से अभी तक कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की उदासीनता से कार्य शुरू ही नहीं हुआ। जटहां बाजार में भी अभी कुछ कार्य अवशेष है। मठिया प्रसिद्ध तिवारी में भी टाइल्स से लेकर, फर्श, रंगाई पुताई बाकी है। इस संबंध में एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने बताया कि सभी सचिव और ग्राम प्रधानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द ही अधूरे शौचालयों को पूर्ण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed