फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Half the city gets relief from traffic jams; issues persist on main roads.

Kushinagar News: जाम से आधे शहर को निजात, मुख्य मार्गों पर दिक्कत बरकरार

Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Half the city gets relief from traffic jams; issues persist on main roads.
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर लगा जाम। संवाद
पडरौना। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तीन प्रमुख सड़कों को वन-वे किए जाने से एक हिस्से में लोगों को जाम से राहत मिली है। हालांकि, मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में स्थिति अब भी नहीं सुधरी है। अतिक्रमण, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और यातायात के दबाव से लोगों को अब भी जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के धर्मशाला रोड, मेन बाजार और नौकाटोला मार्ग समेत तीन मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए निर्धारित दिशा तय हो गई है। इससे आमने-सामने वाहनों के फंसने और सड़क पर अनावश्यक जाम में कमी आई है। खासकर, व्यस्त समय में इसका असर देखने को मिल रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि पहले जिन सड़कों पर थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता था, वहां अब आवागमन अपेक्षाकृत आसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ सुभाष चौक, रामकोला रोड और जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। दुकानों के आगे सामान फैलाने से लेकर पटरियों पर ठेले और वाहनों की पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो जा रही है। ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी यातायात का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि वन-वे व्यवस्था के साथ मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने और बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती की जाए, तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। फिलहाल शहर का एक हिस्सा राहत महसूस कर रहा है, जबकि बाकी इलाकों के लोगों को पूरी तरह निजात का इंतजार है।

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर के अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर वन व्यवस्था लागू कर दी गई है। रेलवे ढाला और गंडक नहर पुल के पास लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रस्सी लगाकर अस्थाई व्यवस्था कराई गई है। शहर के जाम से स्थाई रूप से निजात मिल सके इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। बहुत शीघ्र सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed