{"_id":"666f71e4b1e9ff88b70a3834","slug":"half-burnt-body-found-in-sidhariya-drain-police-engaged-in-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118361-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिधरिया ड्रेन में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिधरिया ड्रेन में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Jun 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के सामने सिधरिया ड्रेन में अधजला शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। जिस जगह पर शव मिला है, वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर राख बिखरी पड़ी थी। शव 80 फीसदी जल चुका था। महिला या पुरुष के रूप में शव स्पष्ट भी नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के सरेह में सिधरिया ड्रेन में रविवार की सुबह खेती करने गए लोगों ने अधजला शव देखा तो शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव में आ गए और अन्य गांव वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इधर, मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने वाली जगह से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस को राख भी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव 80 फीसदी जल चुका था। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। इस संबंध इंस्पेक्टर हषवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 80 फीसदी शव जल चुका था। इस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।