{"_id":"67d86d1ba5f8cb01dc0ebfb4","slug":"hailstorm-accompanied-by-drizzle-increased-the-problems-of-farmers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133912-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी परेशानी
Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मौसम ने करवट ले ली और हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्के ओले गिरने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। वहीं, ठंडी हवा चलने से पारा भी नीचे आ गया।
गनीमत रही कि कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का कहना है कि तेज बारिश के साथ ही हवा चली तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
सोमवार की सुबह सामान्य दिनों की तरफ से समय से धूप निकाली। करीब आठ बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए आसमान में घने बादल छाने लगे।
इसके बाद जिले के कुछ हिस्साें में छिटपुट बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। हालांकि कुछ देर बाद मौसम सामान्य हो गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने कहा कि जिले में केवल बूंदाबांदी ही हुई है। सुकरौली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि हुई है। आने वाले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बूंदाबांदी से पहले चली तेज हवा से किसानों के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन, कुछ देर बाद ही मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि, लोगों ने माैसम बिगड़ने की आशंका जताई है।