{"_id":"5d2234ae8ebc3e6cc8024c6a","slug":"gur-industry-scope-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp313028247","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां भी गुड़ उद्योग की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी गुड़ उद्योग की अपार संभावनाएं
विज्ञापन
सर्किट हाउस में संवाददाताओं से वार्ता करते सीएम योगी आदित्य नाथ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की भांति यहां भी हैं गुड़ उद्योग की अपार संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पत्रकारों को मंडलीय समीक्षा बैठक का कवरेज करने की अनुमति तो नहीं दी गई थी, लेकिन बैठक के बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर जब पत्रकारों ने शोर-शराबा किया तो वह सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताने के लिए मुखातिब हुए। सीएम ने कहा कि मुजफ्फरनगर में गुड़ की 118 वेराइटी तैयार हो रही है। वहां के किसान गुड़ की मार्केटिँग और ब्रांडिंग के साथ-साथ एक्सपोर्ट करने की भी स्थिति में हैं, जिससे वहां के किसानों की आय बढ़ रही है।
सीएम ने कहा कि कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया भी गन्ना बाहुल्य जिले हैं। इन जनपदों के किसान गुड़ को उद्योग के रूप में अपनाते हुए इसकी मार्केटिंग, ब्रॉडिंग करने के साथ-साथ इसके अन्य प्रांतों में एक्सपोर्ट कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। ऐसे किसानों की स्थिति सुदृढ़ करने में सरकार भी मदद करती है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुशीनगर में इंटरनेशनल टूरिज्म को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। यहां बौद्घ टूरिज्म के लिए भी संभावनाएं अधिक हैं। इसे देखते हुए हमारी सरकार यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनवा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर व्यक्ति की उन्नति करना चाहती है, जिसके लिए अनेक जनकन्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।