{"_id":"65ff5426abb270eb5b0a4be4","slug":"gulal-flew-among-the-employees-in-the-cowshed-holi-played-with-flowers-in-the-old-age-home-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-114563-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोशाला में कर्मचारियों के बीच उड़े गुलाल, वृद्धा आश्रम में फूलों के साथ खेली गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोशाला में कर्मचारियों के बीच उड़े गुलाल, वृद्धा आश्रम में फूलों के साथ खेली गई होली
Sun, 24 Mar 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका की गोशाला में होली मिलन समारोह हुआ। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रम चला। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके अलावा वृद्धा आश्रम में गुलाल और फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम के दौरान सुनील मिश्र के फाग गीतों पर लोग झूम उठे। इसके अलावा वृद्धा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों के बीच होली खेली गई। फाग का गायन दिनेश तिवारी भोजपुरिया एवं अजय श्रीवास्तव कि टीम के द्वारा किया गया। इस दौरान वृद्धजनों पर पुष्प वर्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि ये पर्व एक दूसरे के बीच के कड़वाहट को भुलाकर प्रेम को बिखेरने का संदेश देता है। गौशाला के कार्यक्रम में सभी सभासद गण पालिका कर्मी मौजूद रहे। वृद्धा आश्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली के अलावा रोटरी क्लब के साथी मौजूद रहे। नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने होली की शुभकामनाएं दी। सभी का स्वागत रागिनी सिंह रज्जू, विकास श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, सुजीत पंकज आदि ने किया।