फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gul bahar seen on bike

Kushinagar News: सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे दिखा गुलबहार

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
gul bahar seen on bike
- बाइक चला रहे व्यक्ति को नहीं पहचान पाए मृतक के घरवाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही निवासी युवक की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला है। युवक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर पीछे बैठा दिख रहा है। बाइक चला रहे युवक को परिजन पहचान नहीं पाए। सीटीआर भी अभी निकल नहीं पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही गांव का निवासी तबारक अली का बेटा गुलबहार उर्फ दिलजान टेंट हाउस में मजदूरी करके जीवकोपार्जन करता था। मंगलवार को फरदहां गांव में एक व्यक्ति के घर सट्टा पर टेंट का सामान लेकर गया था। बुधवार सुबह फरदहां से कहीं चला गया। दोपहर में उसके मोबाइल से पिता को फोन आया कि आप का बेटा गुलबहार अथरहा गांव में मृत पड़ा है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकल गए, लेकिन पता नहीं चला। डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। इसी बीच अथरहा के प्रधान ने हाटा कोतवाली की पुलिस को सूचना दी कि उनके ग्राम पंचायत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके बाद कसया के सीओ कुंदन सिंह, हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त गुलबहार उर्फ दिलजान के रूप में हुई।
विज्ञापन

पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मथौली बाजार में लगे एक सीसीटीवी में गुलबहार एक बाइक पर टीशर्ट और पैंट पहने नजर आया। बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं है। पुलिस इस आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। हत्यारा कौन है, यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed