{"_id":"65bc101683b37d6189024f16","slug":"gst-notice-to-1621-traders-for-tax-evasion-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111837-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टैक्स चोरी में 1621 व्यापारियों को जीएसटी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टैक्स चोरी में 1621 व्यापारियों को जीएसटी का नोटिस
Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रिटर्न की जांच में टैक्स चोरी का मामला पकड़े जाने पर 1621 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। गोरखपुर जीएसटी कार्यालय की ओर से हुई जांच में पता चला कि ये व्यापारी पांच करोड़ से अधिक टैक्स दबाए बैठे हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया है। अब तक करीब दो करोड़ टैक्स जमा भी कर दिया है। बाकी को दोबारा नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
जिले में दस हजार सीजीएसटी और दस हजार एसजीएसटी का पंजीकरण व्यापारी कराए हैं। जांव में वर्ष 2018-19 में रिटर्न दाखिल करने वाले 1621 ऐसे व्यापारी पकड़े गए, जिनकी आय अधिक है और कम रिटर्न दाखिल किया गया है। रिटर्न दाखिल करने वाले इनके खरीद विक्री वाउचर का मिलाना किया गया तो यह गड़बड़ी पकड़ी गई। सभी को जनवरी में नोटिस जारी किया गया। करीब 900 व्यापारियों ने करीब दो करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। बाकी व्यापारियोंं ने अभी टैक्स जमा नहीं किया है। इन व्यापारियों को वाणिज्यकर विभाग दोबारा नोटिस देगा। इसको लेकर टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों में खलबली मची है। डिप्टी कमिशनर राजेश कुमार ने बताया कि जांच में टैक्स चोरी पकड़ी गई। सभी को नोटिस दिया गया है। करीब दो करोड़ रुपये टैक्स भी जमा हो गया है। 30 दिन बार दोबारा नोटिस दिया जाएगा।