{"_id":"63a49ea0e017731fd60cca62","slug":"group-of-tourists-from-singapore-university-worshiped-lord-buddha-kushinagar-news-gkp4618233171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिंगापुर यूनिवर्सिटी से आए पर्यटकों के दल ने की भगवान बुद्ध की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिंगापुर यूनिवर्सिटी से आए पर्यटकों के दल ने की भगवान बुद्ध की पूजा
Fri, 23 Dec 2022 07:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में बुद्ध भगवान की लेटी प्रतिमा पर पूजा करते सिंगापुर यूनिवर्सिटी से आए पर्यटक।
- फोटो : KUSHINAGAR
सिंगापुर यूनिवर्सिटी से आए पर्यटकों के दल ने की भगवान बुद्ध की पूजा
कसया। सिंगापुर यूनिवर्सिटी से आए पर्यटकों के 26 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को पर्यटन स्थली कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर में विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजन दर्शन कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद रामाभर स्तूप का भी दर्शन-पूजन किया। पर्यटकों का दल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के 26 सदस्यीय टीम सेबस्टियन टान के नेतृत्व में लुंबिनी से कुशीनगर पहुंचा है। इसमें इंजीनियर और प्रोफेसर सहित अन्य लोग शामिल हैं।
महापरिनिर्वाण मंदिर में गुरु इसली वोर्ले ने पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद लोगों ने रामाभार स्तूप का भी दर्शन पूजन किया। नेशनल गाइड रूपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रो. एवं छात्रों की टीम 19 से 28 दिसंबर तक विश्व दर्शन करेगी। यहां से लोग कल राजगीर के लिए रवाना होंगे। टीम लुंबिनी से कुशीनगर, राजगीर, वैशाली, बोधगया और सारनाथ सहित अन्य स्थानों का दर्शन आगे बढ़ जाएगी। इस दौरान आंग घिम सिओंग, भेंट अशोक, भंतेनंद रतन सहित अन्य मौजूद रहे।