{"_id":"64612a432ea7ab7375040b04","slug":"group-marriege-kushinagar-news-c-7-1-166683-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खिरकिया मंदिर परिसर में हुआ तीन गरीब कन्याओं का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खिरकिया मंदिर परिसर में हुआ तीन गरीब कन्याओं का विवाह
Mon, 15 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खिरकिया शिव मंदिर परिसर में तीन लड़कियों की सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते वरिष्ठ समाजसेवी दीपन
फोटो है।
विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का समान देकर किया गया विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खिरकिया स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के तीन गरीब कन्याओं का विवाह हुआ।
रविवार को जिले के गाय घाट, तमकुहीरोड और महाराजगंज जिले से खिरकिया मंदिर परिसर में बारात पहुंची तो संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, समाज सेवी दीपनारायण अग्रवाल, सुधीर शाही, हनुमान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, बृजेश मणि त्रिपाठी, सदाशिव मणि त्रिपाठी आदि ने बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए।
पुराहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाराजगंज के धर्मेंद्र पाल संग संजू पाल, तमकुहीरोड के मनोहर चौहान संग गुंजन चौहान और जंगल गायघाट के निवासी विशन भारती संग राधिका भारती से विवाह कराया। नवनीत तिवारी, प्रदीप ओझा, राजीव मिश्रा, प्रदीप गोयल, नीरज गोयल, कृष्ण कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, दीप्तेश सौरभ विमल आदि ने वर-वधू को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गोंड, पूर्व ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह, चंदन पांडेय, रोशन चौधरी, अजय कुशवाहा, जावेद आलम, महेंद्र यादव, राघवेंद्र मिश्रा, चोई बाबा, काशी मद्धेशिया, जामवंत यादव, रामविजय यादव ग्राम प्रधान त्रिलोकपुर बुजुर्ग, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।