{"_id":"649f2664584ce855180d47e4","slug":"group-marriage-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-763-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक विवाह में गृहस्थी की डोर में बंधे 164 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक विवाह में गृहस्थी की डोर में बंधे 164 जोड़े
Sat, 01 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज ब्लाॅक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दंपतियो को आशीर्वाद देते गौ सेवा आयोग क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समुदाय के 148 और मुस्लिम 16 जोड़ों का हुआ विवाह
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। कस्बे में स्थित ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 148 हिंदू और 16 मुस्लिम सहित 164 जोड़े गृहस्थी की डोर में बंधे। इसके बाद सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के 14 ब्लॉकों के कुल 164 जोड़े आए थे। वर पक्ष के स्वागत के बाद पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच द्वारपूजा सहित वैवाहिक कार्यक्रम कराए। 148 जोड़ों का विवाह कराया। वहीं, मौलाना मोहम्मद अंसारी ने 16 जोड़ों का निकाह कराया।
सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब और कमजोर परिवार के बेटे-बेटियों की शादी कराई जाती है। इससे कमजोर तबके के लोगों को गृहस्थ जीवन में जीने का मौका मिलता है। लोगों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। इसके लिए सभी की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद व्यक्तियों को योजना के बारे में सही जानकारी दें।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर तिवारी, एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह ने भी संबोधित किया। इस समारोह में
गुड़िया का मंजेश से, अंगीरा का शैलेश, गुड़िया का मन्नू, रिचा का अनुज कुमार, नीता का हरिकेश सहित 164 जोड़ों का विवाह कराया गया।
इस दौरान दिनेश सिंह, डॉ. बीपी सिंह, रानू अग्रहरि, उदयभान सिंह, विजय कन्नौजिया, बबलू सिंह, राजेश साहनी, रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।