फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grief Grips Sisai Tola Following Deaths of Youths; Funeral Held Late at Night

Kushinagar News: युवकों की मौत के बाद सिसई टोला में मातम, देर रात हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 30 Apr 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Grief Grips Sisai Tola Following Deaths of Youths; Funeral Held Late at Night
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला निवासी 18 वर्षीय अमित कुशवाहा मंगलवार दोपहर में अपनी दादी के मायके (गुलरबाग) गया था। वहां लड़की की शादी थी। अमित भी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि दादी के मायके की यह दहलीज उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव साबित होगी। मंगलवार दोपहर जब अमित घर से निकला था परिजनों ने उसे हंसते हुए विदा किया था। वह दादी के मायके में हो रही बिटिया की शादी में एक जिम्मेदार भाई और रिश्तेदार की तरह हाथ बंटाने गया था। लेकिन नियति के सामने उसका कुछ नहीं चल सका। जहां मंगलवार देर रात अपने दोस्तों के साथ कार से निकला था। परिजनों को लगा कि शायद कहीं आसपास ही होंगे, लेकिन जब काफी देर तक नहीं आए और उनके फोन स्विच ऑफ हो गए , तो दादी के घर वालों की धड़कनें तेज हो गईं। रात भर बेचैनी में गुजरी और बुधवार सुबह जब बघौच थाने से आई एक कॉल ने होश उड़ा दिए। बताया जा रहा है कि कार हाजी मार्केट के पास तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें सवार अमित सहित बिहार प्रांत के रुपही निवासी करन और बिहार के ही 35 वर्षीय पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है,उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed