{"_id":"69e93dc731784eee840186b7","slug":"grief-grips-kuahata-following-the-death-of-a-young-man-in-pratapgarh-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1034-157039-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुआहाटा के युवक की प्रतापगढ़ में मौत से छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुआहाटा के युवक की प्रतापगढ़ में मौत से छाया मातम
Thu, 23 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय स्थित राइस मिल में ऑपरेटर की नौकरी करने वाले जिले के उसका थाना क्षेत्र के कुआहाटा निवासी शुभम कुमार चौबे की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि उसने मंगलवार की देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाते ही परिजन प्रतापगढ़ रवाना हो गए हैं।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के कुआहाटा निवासी शुभम कुमार चौबे (24) पुत्र प्रेमशंकर चौबे दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। मृत शुभम कुमार चौबे करीब छह माह पहले रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय स्थित केबीआर एग्रो राइस मिल पर ऑपरेटर का काम करने गया था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह फंदे पर झूल गया। बुधवार सुबह पहुंचे मृतक के पिता प्रेम शंकर चौबे ने रानीगंज पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।