फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grand tableaux amidst the noise, sports skill thrilled

Kushinagar News: गाजे-बाजे के बीच निकलीं भव्य झांकियां, खेल कौशल ने किया रोमांचित

Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Grand tableaux amidst the noise, sports skill thrilled
सेवरही के डोल मेला मे करतब दिखाते खिलाड़ी।संवाद - फोटो : Archive
तमकुहीरोड। सेवरही में आयोजित दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेला बुधवार शाम गाजे-बाजे और भव्य झांकियों के बीच संपन्न हो गया। मेले के दूसरे दिन विभिन्न अखाड़ों की ओर से भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। दूर-दराज से पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

डोल मेला को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार की रात पहले दिन का जुलूस निकाला गया था, जो बुधवार भोर में अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचा। इसके बाद बुधवार दोपहर तीन बजे से आठ अखाड़ों की शोभायात्रा निकाली गई। इनमें श्री बड़ा महावीरी अखाड़ा, स्वर्णकार संघ महावीरी अखाड़ा, श्री छत्रपति शिवाजी महावीरी अखाड़ा-तीन, महाराणा प्रताप महावीरी अखाड़ा, वीर बंदा बैरागी महावीरी अखाड़ा, वीर भीमसेन महावीरी अखाड़ा, श्री आजाद महावीरी अखाड़ा और श्री वीर भगत सिंह महावीरी अखाड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान जगह-जगह भगवान हनुमान की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों की ट्रालियों के पीछे सबसे अधिक भीड़ नजर आई। रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शक देर शाम तक झूमते-थिरकते रहे। खिलाड़ियों के करतबों ने भी खूब तालियां बटोरीं। मेले में स्वयंसेवी संगठनों की ओर से कई स्थानों पर पेयजल और निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई थी। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिसकर्मियों को लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ जयंत कुमार यादव, एसएचओ मनोज कुमार वर्मा और चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

मेले में खुली रहीं शराब की दुकानें, नशेड़ियों की रही मौज
तमकुहीरोड। पहले डोल मेले के दौरान अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें 24 घंटे के लिए बंद करा दिया जाता था। इस बार मंगलवार और बुधवार को कस्बे में शराब की दुकानें खुली रहीं। इससे मेले में आने वाले लोगों के बीच इसकी चर्चा रही। लोगों का कहना था कि दुकानों के खुले रहने से नशे में घूमने वालों की संख्या भी नजर आई। डोल मेले के चलते मंगलवार और बुधवार को बिहार से आने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही। मंगलवार रात पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस और छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बुधवार सुबह भी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के चलते चढ़ने-उतरने में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed